Breaking News

सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद ममता बनर्जी ने SIR के विरोध में अपना धरना समाप्त किया     |   इंडिगो एयरलाइन के सीईओ पीटर एल्बर्स ने दिया इस्तीफा     |   मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव लाने के लिए कांग्रेस और टीएमसी आए साथ     |   केंद्र सरकार के निर्देशों के बाद तेल रिफाइनरियों ने एलपीजी उत्पादन में 10 प्रतिशत की वृद्धि की     |   2026 तक 10.73 करोड़ बैरल प्रतिदिन हो जाएगी तेल की खपत. सऊदी अरामको CEO का दावा     |  

राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी ने सीएम उमर अब्दुल्ला को दी जन्मदिन की बधाई

New Delhi: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला को जन्मदिन की बधाई दी। साथ ही उनके लिए दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। पूर्व केंद्रीय मंत्री और जम्मू कश्मीर के दो बार के मुख्यमंत्री अब्दुल्ला मंगलवार को 56 साल के हो गए।

अधिकारियों के अनुसार, राष्ट्रपति ने अब्दुल्ला से फोन पर बात की और उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री ने अब्दुल्ला को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ के माध्यम से बधाई दी।

मोदी ने अपने संदेश में लिखा, ‘‘जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री श्री उमर अब्दुल्ला जी को उनके जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर उन्हें दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करें।’’ अब्दुल्ला ने इसके लिए प्रधानमंत्री को धन्यवाद कहा।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी अब्दुल्ला से बात की और उनके दीर्घायु होने और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने अब्दुल्ला को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा, ‘‘आपको अच्छा स्वास्थ्य, खुशी और लंबा और सुखमय जीवन मिले।’’

सिक्किम के छह बार के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने अब्दुल्ला को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा, ‘‘ईश्वर उन्हें अच्छा स्वास्थ्य, शक्ति और दीर्घायु प्रदान करें, क्योंकि वे जनता के कल्याण और प्रगति के लिए अपनी समर्पित सेवा जारी रखे हुए हैं।’’