Breaking News

यूपी-बिहार, कर्नाटक, महाराष्ट्र में आज आएंगे MLC चुनाव के नतीजे     |   इजरायल में आम चुनाव आज, होगी वोटिंग     |   गुवाहाटी के होटल में हुई फायरिंग में इस्तेमाल हथियार जब्त, 5 की मौत     |   चक्रवात 'ऑर्नब' को लेकर आंध्र प्रदेश में अलर्ट, भारी बारिश की आशंका     |   यूक्रेन की राजधानी कीव में जबरदस्त धमाका, कल रूस ने भी किया था अटैक     |  

दिल्ली में यमुना फेरी सेवा परियोजना का सीएम रेखा गुप्ता ने किया निरीक्षण

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोमवार को सोनिया विहार से जगतपुर तक विकसित की जा रही यमुना फेरी सेवा परियोजना का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से परियोजना की प्रगति और इससे जुड़ी योजनाओं की विस्तृत जानकारी ली।

इस परियोजना का उद्देश्य यमुना नदी के बेहतर उपयोग को बढ़ावा देने के साथ पर्यटन को नई पहचान देना है। फेरी सेवा शुरू होने से लोगों को नदी के रास्ते यात्रा और पर्यटन का एक नया विकल्प मिलने की उम्मीद है। इससे दिल्ली में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिल सकता है।

रोजगार और आजीविका के नए अवसर खुलेंगे

यमुना फेरी सेवा परियोजना से स्थानीय लोगों के लिए रोजगार और आजीविका के नए अवसर पैदा होने की संभावना है। इसके शुरू होने से आसपास के क्षेत्रों में पर्यटन से जुड़ी गतिविधियों को भी बढ़ावा मिल सकता है।

परियोजना को यमुना नदी के पुनरुद्धार से जुड़े प्रयासों के लिहाज से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इसके माध्यम से नदी के बेहतर उपयोग और पर्यटन विकास को एक साथ आगे बढ़ाने की योजना है। निरीक्षण के दौरान दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री कपिल मिश्रा और संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।