Breaking News

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने UAE प्रेसिडेंट से मिडिल ईस्ट के हालात पर बात की     |   US-इजराइली अटैक में तेहरान में ईरानी डिप्लोमैटिक पुलिस सेंटर को निशाना बनाया गया     |   इजरायल ने हिजबुल्लाह के सीनियर कमांडरों और दर्जनों आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया     |   ओमान के पोर्ट सुल्तान कबूस के पास ऑयल टैंकर पर हमला, एक भारतीय की मौत     |   अमेरिका-इजरायल के हमले से किसी भी ईरानी न्यूक्लियर साइट को नुकसान नहीं: IAEA     |  

PM मोदी ने की CCS बैठक की अध्यक्षता, 3 घंटे तक चली बैठक में पश्चिम एशिया की स्थिति पर हुई चर्चा

अमेरिका और इजरायल के ईरान पर बड़े हमले और ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या के बाद पश्चिम एशिया में पैदा हुए गंभीर तनाव को लेकर भारत ने उच्च‑स्तरीय समीक्षा शुरू कर दी है. नतीजतन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रात दिल्ली लौटते ही सुरक्षा मामलों की Cabinet Committee on Security (CCS) की अहम बैठक की अध्यक्षता की. यह बैठक करीब 3 घंटे तक चली. 

दो दिवसीय राज्यों के दौरे (राजस्थान, गुजरात, तमिलनाडु और पुडुचेरी) से लौटने के तुरंत बाद पीएम मोदी ने बैठक की अध्‍यक्षता की. दरअसल CCS, देश के सुरक्षा और रणनीतिक मामलों पर निर्णय लेने वाला सर्वोच्च निकाय है. जिसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस. जयशंकर और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण शामिल हैं. इस बैठक में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, गृहमंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण, एनएसए अजीत डोभाल और विदेश सचिव विक्रम मिस्री मौजूद रहे.