Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

उत्तर-पश्चिम भारत में अगले दो दिनों में हो सकती है मध्यम बारिश, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

New Delhi: आईएमडी के वैज्ञानिक डॉ. नरेश कुमार ने मंगलवार को कहा कि उत्तर पश्चिम भारत में एक पश्चिमी विक्षोभ के कारण अगले दो दिनों में मैदानी इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

उन्होंने कहा, "लगभग पूरा उत्तर पश्चिम भारत ऑरेंज अलर्ट पर है। हम पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और यहां तक ​​कि पश्चिमी मध्य प्रदेश से शुरू होकर उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश की उम्मीद कर रहे हैं।"

आईएमडी अधिकारी ने कहा "एनसीआर दिल्ली में आज और कल भी हल्की बारिश की उम्मीद है। इसके लिए हमने येलो अलर्ट जारी किया है। हम दिल्ली एनसीआर में 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की उम्मीद कर रहे हैं।"