Breaking News

CM विजय का बड़ा ऐलान, चेन्नई में 20 लाख वर्गफुट में बनेगा नया सचिवालय     |   राम मंदिर ट्रस्ट के नवनियुक्त CEO एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र (रिटायर्ड) अयोध्या पहुंचे     |   'ईरान के साथ कारोबार करने वाले देशों पर लगाएंगे प्रतिबंध', अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो बोले     |   एक्टर दुनिया विजय के बेटे के खिलाफ केस दर्ज, क्लासमेट से दुर्व्यवहार करने पर एक्शन     |   'ईरान पर फिर से अटैक करने को तैयार अमेरिका', ट्रंप का बड़ा ऐलान     |  

हिंडनबर्ग विवाद: सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर गौतम अडाणी ने कहा, ‘सत्यमेव जयते’

अरबपति उद्योगपति गौतम अडाणी ने हिंडनबर्ग विवाद पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत किया है। अडाणी ने बुधवार को सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि ‘सच्चाई की जीत’ हुई है और उनका समूह भारत की वृद्धि की कहानी में योगदान देना जारी रखेगा। 

सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को फैसला सुनाते हुए कहा कि अडाणी समूह के खिलाफ आरोपों की विशेष जांच दल (एसआईटी) या केंद्रीय अन्वेषण एजेंसी (सीबीआई) से जांच का आदेश देने का कोई आधार नहीं है। कोर्ट ने कहा कि भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) अपनी जांच तीन माह में पूरी करे। 

अडाणी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट में कहा, ‘‘माननीय सुप्रीम कोर्ट का फैसला दिखाता है कि सच्चाई की जीत हुई है। ‘‘सत्यमेव जयते।’’ उन्होंने कहा कि मैं उन लोगों का आभारी हूं जो हमारे साथ खड़े रहे। अडाणी ने कहा कि भारत की वृद्धि की कहानी में हमारा विनम्र योगदान जारी रहेगा। जय हिंद। 

चीफ जस्टिस डी. वाई. चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली आला अदालत की तीन-जजों की बेंच ने पूंजी बाजार नियामक सेबी को अपनी लंबित जांच तीन महीने के भीतर पूरी करने के लिए कहा है। इसके साथ ही बेंच ने कहा कि इस मामले में किसी और जांच की जरूरत नहीं है। 

उल्लेखनीय है कि अमेरिकी शॉर्ट सेलर हिंडनबर्ग की रिपोर्ट में अडाणी समूह पर शेयर मूल्य में हेराफेरी के आरोप लगाए गए थे। ये रिपोर्ट आने के बाद समूह की कंपनियों के बाजार मूल्यांकन में भारी गिरावट आई थी। हालांकि समूह ने इन आरोपों को खारिज कर दिया था।