Breaking News

नेपाल में 4,250 लोग अब भी लापता, छठे दिन भी तलाश जारी     |   सिंगर अंकित बालियान मर्डर केस: शामली में पीड़ित परिवार से मिले जयंत चौधरी     |   UP: सीएम योगी ने हापुड़ हादसे का संज्ञान लिया, घायलों के तुरंत इलाज के निर्देश दिए     |   जोमैटो ने एनालॉग डिशेज की बिक्री पर ज़ीरो-टॉलरेंस पॉलिसी की घोषणा की     |   अमेरिका ने होर्मुज में माइन थ्रेट के बीच ईरान के लारक द्वीप पर हमला किया     |  

Delhi: यमुना नदी के बढ़ते जलस्तर से मदनपुर खादर इलाका पानी-पानी, किसानों को भारी नुकसान

Delhi: दिल्ली में यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। ऊपरी इलाकों में भारी बारिश और हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से पानी छोड़े जाने की वजह से नदी उफान पर है। दक्षिण-पूर्वी दिल्ली में यमुना के किनारे बसे मदनपुर खादर इलाके में बाढ़ का पानी खेतों में भर गया है। इससे किसानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं क्योंकि खेतों में पूरे सीजन में की उनकी कड़ी मेहनत बर्बाद हो गई है। कई लोगों को अपनी आजीविका छोड़कर पलायन करने के लिए मजबूर होना पड़ा है।

इलाके के लोगों का कहना है कि नदी के बढ़ते जल स्तर को देखते हुए प्रशासन ने उन्हें आगाह तो किया है लेकिन उनकी कोई मदद नहीं की है। दिल्ली के पुराने रेलवे पुल पर मंगलवार सुबह यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान 205.33 मीटर को पार कर 205.80 मीटर तक पहुंच गया। अधिकारी नावों से घोषणाएं कर रहे हैं और नदी के किनारे रहने वाले लोगों से सुरक्षित जगहों पर जाने की अपील कर रहे हैं।