Breaking News

नोएडा के सेक्टर 144 में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन बिल्डिंग की शटरिंग गिरने से 2 मजदूर की मौत     |   सूरजकुंड हादसा: झूले के मालिक समेत दो आरोपी गिरफ्तार     |   राजस्थान: नकली FMGE सर्टिफिकेट मामले में SOG ने 20 और संदिग्ध डॉक्टरों की लिस्ट तैयार की     |   कप्तान आयुष म्हात्रे और कोच समेत अंडर 19 वर्ल्ड कप जीतने वाले खिलाड़ी मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंचे     |   वीर सावरकर को भारत रत्न दिया जाता है तो इससे भारत रत्न का सम्मान बढ़ेगा: मोहन भागवत     |  

दिल्ली एनसीआर के प्रदूषित माहौल में सांस लेना क्या 20 सिगरेट पीने के बराबर?

मीडिया में आई हालिया रिपोर्टों में दावा किया गया है कि प्रदूषित हवा में सांस लेना रोजाना कई सिगरेट पीने के बराबर है। ये दावा अमेरिका की कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी बर्कले की एक रिसर्च के आधार पर किया जा रहा है। इसमें कहा गया है कि हवा में प्रदूषण के उच्च स्तर की वजह से लोगों को प्रति दिन 20 से ज्यादा सिगरेट पीने के बराबर नुकसान हो रहा है।

डॉक्टरों के मुताबिक सिगरेट के धुएं और हवा में प्रदूषण, दोनों में हानिकारक पदार्थ होते हैं, जो फेफड़ों के टिश्यूज को नुकसान पहुंचाते हैं। सिगरेट या तम्बाकू के धुएं से कार्सिनोजेन और दूसरे जहरीले पदार्थ निकलते हैं, जबकि प्रदूषित हवा में सांस लेने से दिल और सांस से जुडी बीमारी हो सकती हैं। ज्यादातर डॉक्टर यही मानते हैं कि प्रदूषित वायु में सांस लेना आपकी सेहत पर भारी पड़ सकता है। 

इस तरह के माहौल में सांस लेने से स्वस्थ लोगों के भी दिल और फेफड़ों के काम करने पर असर पड़ सकता है। डॉक्टर और हेल्थ एक्सपर्ट ये भी बताते हैं कि इस तरह की दिक्कतों से बचाव के लिए तत्काल उपायों की दरकार है जिससे ये प्रदूषण किसी की जान पर भारी न पड़े।