दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के एक घर के बाथरूम में गीजर फटने से आग लग गई। हादसे में 50 साल के आदमी की मौत हो गई और उसकी पत्नी घायल हो गई। ये घटना शनिवार को शाम करीब पांच बजे हजरत निजामुद्दीन इलाके में हुई। पुलिस को एक घर में आग लगने की पीसीआर कॉल मिली, जिसके बाद टीम को मौके पर भेजा गया। पुलिस को घर अंदर से बंद मिला, जिसके बाद वे दरवाजा तोड़कर घर में दाखिल हुए।
पुलिस अधिकारी ने बताया, "रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान, घर के मालिक मोहम्मद सैयद निजामी जो बाथरूम में मौजूद थे। वहीं उनकी पत्नी फिदा निजामी (45) धुएं की वजह से बेहोश पाई गईं।" परिवार के बाकी सदस्यों को सुरक्षित निकाल लिया गया। दोनों पीड़ितों को तुरंत मूल चंद अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने निजामी को मृत घोषित कर दिया, जबकि उनकी पत्नी को होश आ गया है और उनका इलाज चल रहा है। मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।
दिल्ली में गीजर फटने से एक शख्स की मौत, पत्नी घायल
You may also like
विजयपुरा में प्राइवेट ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट क्रैश, इंजन में तकनीकी खराबी की आशंका.
सोनभद्र में बुजुर्ग खनन व्यवसायी की हत्या, पुलिस को लूट का अंदेशा.
Manali: पर्यटकों को अपनी ओर खींच रहा है मनाली के करीब बसा 'इग्लू विलेज'.
कर्नाटक में कांग्रेस सरकार के 1,000 दिन, पांच गारंटी योजनाएं उपलब्धि, घोटाले और नेतृत्व विवाद बने चुनौती.