Breaking News

CM विजय का बड़ा ऐलान, चेन्नई में 20 लाख वर्गफुट में बनेगा नया सचिवालय     |   राम मंदिर ट्रस्ट के नवनियुक्त CEO एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र (रिटायर्ड) अयोध्या पहुंचे     |   'ईरान के साथ कारोबार करने वाले देशों पर लगाएंगे प्रतिबंध', अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो बोले     |   एक्टर दुनिया विजय के बेटे के खिलाफ केस दर्ज, क्लासमेट से दुर्व्यवहार करने पर एक्शन     |   'ईरान पर फिर से अटैक करने को तैयार अमेरिका', ट्रंप का बड़ा ऐलान     |  

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस: नॉर्दर्न रेलवे ने तीन स्टेशन को बनाया पिंक स्टेशन, सभी जिम्मेदारी महिलाओं पर

New Delhi:  महिला दिवस के मौके पर शुक्रवार को रेलवे ने भी एक अच्छा कदम उठाया है। नॉर्दर्न रेलवे ने अपने तीन स्टेशन को पिंक स्टेशन बनाया है।  इन स्टेशन पर लोको पायलट टेक्नीशियन, स्टेशन मास्टर से लेकर लोगों की सुरक्षा तक की जिम्मेदारी महिलाओं के कंधों पर होगी।

इस पहल की कोशिश महिलाओं के बराबर की भागीदारी दिखाने की है। इस दौरान दिल्ली के सफदरजंग रेलवे स्टेशन पर महिला लोको पायलट मालगाड़ी चलाती हुई दिखाई दी, जो एक बेहद ही कठिन काम है। स्टेशन का पूरा जिम्मा महिला स्टेशन मास्टर के कंधों पर ही है।

स्ट्रेशन में एंट्री से लेकर टेक्नीशियन तक के काम की सभी जिम्मेदारी महिलाओं को दी गई है। नॉर्दर्न रेलवे ने अपने तीन स्टेशन को पिंक स्टेशन घोषित किया है जो महिलाओं के सम्मान में किया गया है। कर्मचारियों ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर अपनी महिला कर्मचारियों को उजागर करने के उत्तर रेलवे के कदम की सराहना की।