Breaking News

नेपाल की बाढ़ से 22 लाख टन मलबा, 17 नगरपालिकाओं में 84 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित     |   कांगो में इबोला का कहर तेज, 3 हजार पहुंचा मौतों का आंकड़ा     |   कानपुर: पेपर लीक के आरोप के बाद एक सेंटर पर BSF की परीक्षा रद्द     |   रिटायर्ड एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बन सकते हैं राम मंदिर ट्रस्ट के नए CEO     |   अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ा, फिर शुरू हुए जवाबी हमले     |  

दिल्ली: नेशनल म्यूजियम में हिंदी भाषा के समृद्ध इतिहास पर लगी है प्रदर्शनी, 20 नवंबर तक चलेगी

दिल्ली के नेशनल म्यूजियम में हिंदी भाषा के समृद्ध इतिहास और सांस्कृतिक महत्व को प्रदर्शित करने वाली एक प्रदर्शनी चल रही है। प्रदर्शनी में देवनागरी लिपि में दुर्लभ पांडुलिपियां, कांगड़ा पेंटिंग के साथ प्राचीन कलाकृतियां और देवनागरी में लिखे भजनों से सजाए गए सदियों पुराने पूजा के कपड़े शामिल हैं।

इस प्रदर्शनी में कई सेक्शन हैं। भाषा की उत्पत्ति, स्वतंत्रता आंदोलन में इसकी भूमिका और हिंदी को राष्ट्रीय भाषा बनाने पर बहस समेत कई विषयों को इस प्रदर्शनी में दिखाया गया है। प्रदर्शनी में एक ऑडियो-विज़ुअल सेक्शन भी है जो दुनिया में हिंदी की मौजूदगी के बारे में बताता है। इसमें अंतरराष्ट्रीय मंचों पर टॉप भारतीय नेताओं के हिंदी में दिए भाषण भी शामिल हैं।

प्रदर्शनी की शुरुआत 13 नवंबर से हुई है और ये 20 नवंबर तक चलेगी।