Breaking News

गृह मंत्री अमित शाह 18 फरवरी को पश्चिम बंगाल दौरे पर, इस्कॉन मायापुर जाएंगे     |   गृह मंत्री अमित शाह 18 फरवरी को पश्चिम बंगाल दौरे पर, इस्कॉन मायापुर जाएंगे     |   दिल्ली में आज साल का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया     |   हरियाणा के रोहतक में दिल्ली बाईपास पर दिनेश गोगा नाम के बदमाश की गोली मारकर हत्या     |   जम्मू-कश्मीर के आरएस पुरा सेक्टर स्थित बाल सुधार गृह से तीन बंदी फरार हुए     |  

अहमदाबाद में दिल्ली से टेली-रोबोटिक सर्जरी करने में मिली कामयाबी, चिकित्सा जगत की बड़ी उपलब्धि

Gujarat: गुजरात में अहमदाबाद के काइजेन अस्पताल में एक मरीज पर लंबी दूरी की टेली-रोबोटिक सर्जरी करने में कामयाबी मिली है। प्रमुख सर्जन ने नई दिल्ली से ऑपरेशन किया। जटिल सर्जरी चिकित्सा जगत में महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल सर्जरी रोबोटिक प्लेटफॉर्म से की गई। ये गुजरात में अपनी तरह का पहला प्रयोग था। सुरक्षित, हाई-स्पीड नेटवर्क पर निर्बाध डेटा ट्रांसमिशन के साथ की गई सर्जरी सुचारू रूप से संपन्न हुई। सर्जरी के बाद मरीज की हालत में सुधार हुआ और उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

इस तकनीक की बदौलत देशभर में 120 से ज्यादा टेली-रोबोटिक सर्जरी संभव हो सकती है। इसके साथ ही दूर से की जाने वाली प्रक्रियाओं के लिए करीब 40 केंद्र आपस में जुड़ गए हैं। जानकारों का कहना है कि सर्जरी का ये विकल्प यात्राओं में लगने वाले वक्त और जोखिमों को कम करता है, और लागत भी कम आती है।

निश्चित रूप से ये सर्जरी चिकित्सा जगत में एक क्रांतिकारी मुकाम है।