मेरठ पुलिस ने सोशल मीडिया पर हैंडीक्राफ्ट और घर की डेकोरेशन का सामान दिखाकर झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से सिम कार्ड , मोबाइल और ठगी करने के लिए इस्तेमाल किया जाने वाला सामान बरामद किया गया है। जिसके फोटो सोशल मीडिया पर डाल कर सस्ते दामों में देने का झांसा यह लोग देते थे।
आपको बता दें पुलिस के अनुसार काफी समय से ऐसी शिकायत मिल रही थी। जिसमें कुछ लोग सोशल मीडिया पर हैंडीक्राफ्ट और डेकोरेशन के सामान की पोस्ट डालकर सस्ते दामों में देने की बात कहते थे और ऑर्डर लेते थे और फिर पैसे लेकर उनका सामान नहीं देते थे और अपना मोबाइल नंबर भी बदल लेते थे। इस बारे में पुलिस ने आगे छानबीन की और इस पूरे मामले का खुलासा करते हुए चार आरोपी सलमान, सलीम, मतलूब और जीशान को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह फेसबुक और व्हाट्सएप के माध्यम से अन्य राज्यों एवं जनपदों के व्यक्तियों को डेकोरेशन का सामान सस्ते दामों में देने का झांसा देकर ठगी करते थे।
इसके लिए इन्होंने फेसबुक इंस्टाग्राम पर अलग-अलग नाम से आईडी पेज बना रखे थे। और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जो फोटो वीडियो डली होती थी उन को डाउनलोड करके एडिट कर अपने नंबर के साथ उस वीडियो को फेसबुक इंस्टाग्राम आईडी पर पोस्ट कर देते थे। इन विज्ञापनों को देखकर लोग उनसे संपर्क करते थे और फिर वह व्हाट्सएप पर डेकोरेशन और हैंडीक्राफ्ट सामान की फोटो भेज कर पसंद करवा कर गूगल पे /फोन पे के माध्यम से पैसे ले लेते थे। लेकिन सामान ग्राहक तक नहीं पहुंचता था ।
यह सभी आरोपी मेरठ के मुंडाली थाना क्षेत्र के ग्राम अजराड़ा के रहने वाले हैं। आरोपीयो ने स्वीकार किया कि इन का गांव पूरे देश में डेकोरेशन, झूमर और हैंडीक्राफ्ट के समान आदि के लिए प्रसिद्ध है । जिसका लाभ उठाकर यह ठगी का काम करते थे । पुलिस का कहना है कि काफी समय से ये लोग इस कार्य में लगे थे। पुलिस का कहना है कि चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जिनके पास से मोबाइल, सिम और डेट हैंडीक्राफ्ट और डेकोरेशन का सामान भी बरामद किया गया है। जिसके फोटो डालकर यह लोगों से ठगी किया करते थे।
वही इस पूरे मामले में खुलासा करते हुए मेरठ के एसएसपी अविनाश पांडे ने बताया कि गृह मंत्रालय की तरफ से जो साइबर ठगी के बढ़ते हुए मामले हैं उनके लिए एक नेशनल साइबर क्राइम पोर्टल बनाया गया है उसी पर हमें 12 ऐसी शिकायतें प्राप्त हुई थी। जिनके नंबर की लोकेशन मेरठ थी। यह गांव जिसकी लोकेशन आ रही थी वह पूरे भारत में हैंडीक्राफ्ट और घरेलू सामान के डेकोरेशन के लिए प्रसिद्ध है। इस मामले की पूरी जांच की जा रही है। अभी तक पता चला है कि पिछले 2 साल से ये ठगी का कार्य कर रहे थे।