Breaking News

बंगाल के सभी स्कूलों में वंदे मातरम् अनिवार्य, सचिवालय जल्द जारी करेगा आदेश     |   बंगाल: चुनावी हिंसा मामले में कोलकाता HC में सुनवाई, पूर्व CM ममता लड़ रहीं केस     |   थोड़ी देर में कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस, केरलम के मुख्यमंत्री का हो सकता है ऐलान     |   दिल्ली लाल किला ब्लास्ट केस में राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने चार्जशीट दाखिल की     |   प्रतीक यादव का पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार के लिए घर से ले जाया गया     |  

Rashmika और Vijay की इसी महीने शादी, वेडिंग इनवाइट ऑनलाइन लीक

Rashmika and Vijay : दक्षिण भारतीय सिनेमा के चर्चित अभिनेता विजय देवरकोंडा और अभिनेत्री रश्मिका मंदाना जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर उनकी वेडिंग रिसेप्शन का निमंत्रण पत्र वायरल होने के बाद शादी की खबरों को लगभग पुष्टि मिल गई है। हालांकि दोनों सितारों ने अब तक आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

दोनों की मुलाकात साल 2017 में हुई थी और फिल्म डियर कॉमरेड में उनकी जोड़ी को काफी पसंद किया गया था। दोस्ती से शुरू हुआ रिश्ता अब शादी तक पहुंच गया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, विजय और रश्मिका ने 3 अक्टूबर 2025 को हैदराबाद स्थित विजय के घर पर सादगी भरे समारोह में सगाई की थी। अब दोनों 26 फरवरी को उदयपुर में डेस्टिनेशन वेडिंग करने वाले हैं। शादी की रस्में 24 फरवरी से शुरू होंगी और समारोह तेलुगु तथा कूर्की रीति-रिवाजों से संपन्न होगा।

शादी के बाद 4 मार्च को हैदराबाद के बंजारा हिल्स स्थित ताज कृष्णा में भव्य रिसेप्शन आयोजित किया जाएगा। रिसेप्शन में तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े सितारों के शामिल होने की उम्मीद है।

हाल ही में विजय देवरकोंडा ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी से मुलाकात कर उन्हें शादी का निमंत्रण भी दिया। इसके अलावा दोनों को मुंबई में भी देखा गया, जहां वे हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के दोस्तों को आमंत्रित करने पहुंचे थे।

अगर आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है, लेकिन वायरल निमंत्रण पत्र और तैयारियों की खबरों ने फैंस की उत्सुकता बढ़ा दी है। 26 फरवरी को यह जोड़ी आधिकारिक रूप से नई जिंदगी की शुरुआत कर सकती है।