Breaking News

CM विजय का बड़ा ऐलान, चेन्नई में 20 लाख वर्गफुट में बनेगा नया सचिवालय     |   राम मंदिर ट्रस्ट के नवनियुक्त CEO एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र (रिटायर्ड) अयोध्या पहुंचे     |   'ईरान के साथ कारोबार करने वाले देशों पर लगाएंगे प्रतिबंध', अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो बोले     |   एक्टर दुनिया विजय के बेटे के खिलाफ केस दर्ज, क्लासमेट से दुर्व्यवहार करने पर एक्शन     |   'ईरान पर फिर से अटैक करने को तैयार अमेरिका', ट्रंप का बड़ा ऐलान     |  

जल्द भारत दौरे पर आएंगे टेस्ला के सीईओ एलन मस्क, बोले- पीएम मोदी से मिलने को उत्सुक हूं

Delhi: अमेरिकी इलेक्ट्रिक कार निर्माता टेस्ला के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) एलन मस्क ने अपनी आगामी भारत यात्रा की पुष्टि कर दी है। भारत दौरे के दौरान मस्क के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भी मिलने की संभावना है। मस्क ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘भारत में प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात के लिए उत्सुक हूं।’’ 

इससे पहले, सूत्रों ने कहा कि मस्क के 22 अप्रैल के सप्ताह में भारत आने की उम्मीद है। सूत्रों ने कहा कि वो अपनी यात्रा के दौरान देश में कंपनी की निवेश योजनाओं की घोषणा कर सकते हैं।

पिछले साल जून में प्रधानमंत्री मोदी की अमेरिका यात्रा के दौरान मस्क ने मोदी से मुलाकात की थी। टेस्ला के सीईओ ने तब कहा था कि उनकी 2024 में भारत का दौरा करने की संभावना है। मस्क ने ये भी कहा था कि उनकी कंपनी जल्द ही भारतीय बाजार में दाखिल होगी।