दिल्ली के वजीराबाद में गुरुवार सुबह से यमुना नदी की सफाई का काम शुरू हुआ। पिछले हफ्ते दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा था कि उनकी सरकार यमुना की सफाई को लेकर पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि 2025-26 के बजट में इसके लिए 1,000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि ये काम जनता की भागीदारी से ही संभव है। उन्होंने बताया कि यमुना की सफाई के लिए ठोस योजना तैयार की गई है, जिसमें छोटे-छोटे सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट लगाना, कचरा निकालने वाली मशीनें और खरपतवार हटाने वाले उपकरणों पर 40 करोड़ रुपये खर्च करना शामिल है। इसके अलावा, औद्योगिक कचरे पर सख्ती से रोक लगाने की बात भी कही गई है।
दिल्ली: वजीराबाद में यमुना नदी की सफाई का काम शुरू
You may also like
AI डीपफेक पर दिल्ली हाई कोर्ट सख्त, आध्यात्मिक गुरु की पहचान के दुरुपयोग पर रोक.
दिल्ली हाई कोर्ट बार एसोसिएशन का ऐलान, पहले और तीसरे शनिवार को करेंगे काम से बहिष्कार.
नीतीश कुमार 10 अप्रैल को राज्यसभा सदस्य के रूप में लेंगे शपथ, CM पद से देंगे इस्तीफे.
दिल्ली में खाद्य सुरक्षा अभियान तेज, 98 सैंपल पास, नवरात्रि में भी सख्त निगरानी.