Breaking News

लोकसभा की कार्यवाही गुरुवार सुबह ग्यारह बजे तक स्थगित     |   जस्टिस यशवंत वर्मा को पद से हटाने के लिए शीतकालीन सत्र में लाया जा सकता है महाभियोग प्रस्ताव     |   दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिले यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य     |   कर्नाटक में विभागों का बंटवारा, सीएम शिवकुमार ने अपने पास रखा वित्त विभाग     |   टाटा के चेयरमैन चंद्रशेखरन के इस्तीफे की पेशकश के बाद TCS में 4.97% की गिरावट     |  

मिजोरम में ड्रग्स पर बड़ी कार्रवाई, 25 करोड़ से ज्यादा की ड्रग्स जब्त, कई गिरफ्तार

मिजोरम पुलिस ने पिछले कुछ दिनों में अलग-अलग अभियानों में 25 करोड़ रुपये से अधिक की ड्रग्स जब्त की है। पुलिस के अनुसार, 25 मार्च से 1 अप्रैल के बीच कई जगहों पर कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में हेरोइन और मेथामफेटामाइन (याबा) बरामद की गई। 31 मार्च को आइजोल में दो म्यांमार नागरिकों के पास से 104 ग्राम हेरोइन जब्त की गई, जिसकी कीमत करीब 20.4 लाख रुपये आंकी गई। वहीं 29 और 28 मार्च को सैतुअल जिले में चेकिंग के दौरान अलग-अलग मामलों में कुल मिलाकर करीब 2 किलो से ज्यादा हेरोइन बरामद हुई, जिसकी कीमत करोड़ों में है।

27 मार्च को सैतुअल पुलिस ने एक वाहन से 2.298 किलोग्राम हेरोइन (करीब 4.59 करोड़ रुपये) जब्त की। इसके अलावा 25 मार्च को CID की टीम ने एक ट्रक से 19.836 किलोग्राम मेथामफेटामाइन (याबा) बरामद की, जिसकी कीमत करीब 15.86 करोड़ रुपये बताई गई। इस दौरान एक पिस्टल, दो मैगजीन और 40 जिंदा कारतूस भी बरामद हुए।

1 अप्रैल को खावजावल में एक नाबालिग के पास से 23 ग्राम हेरोइन जब्त की गई, जिसकी कीमत लगभग 4.6 लाख रुपये है। इन सभी मामलों में NDPS एक्ट और अन्य संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है। पुलिस ने बताया कि ड्रग्स तस्करी के नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ने के लिए आगे की जांच जारी है।