Breaking News

CM विजय का बड़ा ऐलान, चेन्नई में 20 लाख वर्गफुट में बनेगा नया सचिवालय     |   राम मंदिर ट्रस्ट के नवनियुक्त CEO एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र (रिटायर्ड) अयोध्या पहुंचे     |   'ईरान के साथ कारोबार करने वाले देशों पर लगाएंगे प्रतिबंध', अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो बोले     |   एक्टर दुनिया विजय के बेटे के खिलाफ केस दर्ज, क्लासमेट से दुर्व्यवहार करने पर एक्शन     |   'ईरान पर फिर से अटैक करने को तैयार अमेरिका', ट्रंप का बड़ा ऐलान     |  

Delhi: नमाज पढ़ रहे लोगों को 'लात' मारने के आरोप में दिल्ली पुलिस का सब-इंस्पेक्टर निलंबित

दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को उत्तरी दिल्ली के इंद्रलोक इलाके में सड़क पर नमाज पढ़ रहे कुछ लोगों को लात मारने के आरोप में एक सब-इंस्पेक्टर को निलंबित कर दिया है। इंद्रलोक मेट्रो स्टेशन के पास दोपहर करीब दो बजे नमाज के दौरान हुई इस घटना का वीडियो वायरल हो गया। वीडियो में एक सब-इंस्पेक्टर कुछ लोगों को लात मारते हुए दिख रहा है, जब वे सड़क पर नमाज पढ़ रहे थे।

गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर दी और पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। जिसके बाद कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई। घटना के तुरंत बाद पुलिस ने वीडियो का संज्ञान लिया और जांच शुरू की। इसके बाद सब-इंस्पेक्टर को निलंबित कर दिया गया।