Breaking News

नेपाल की बाढ़ से 22 लाख टन मलबा, 17 नगरपालिकाओं में 84 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित     |   कांगो में इबोला का कहर तेज, 3 हजार पहुंचा मौतों का आंकड़ा     |   कानपुर: पेपर लीक के आरोप के बाद एक सेंटर पर BSF की परीक्षा रद्द     |   रिटायर्ड एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बन सकते हैं राम मंदिर ट्रस्ट के नए CEO     |   अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ा, फिर शुरू हुए जवाबी हमले     |  

दिल्ली की वायु गुणवत्ता में थोड़ा सुधार हुआ, 'गंभीर' श्रेणी से 'बहुत खराब' श्रेणी दर्ज की गई

दिल्ली की वायु गुणवत्ता में रविवार सुबह थोड़ा सुधार हुआ और कई निगरानी स्टेशनों ने एक्यूआई को "बहुत खराब" श्रेणी में दर्ज किया। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) की तरफ से साझा किए गए आंकड़ों के मुताबिक, 39 में से 10 से कम निगरानी स्टेशनों ने सुबह सात बजे एक्यूआई को 'गंभीर' श्रेणी में दर्ज किया गया। 

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने दिन में मध्यम कोहरे के साथ न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान लगाया है। शनिवार को एक्यूआई 412 के साथ 'गंभीर' श्रेणी में वापस आ गया, जबकि अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

सीपीसीबी के आंकड़ों के मुताबिक, शनिवार शाम चार बजे तक शहर का 24 घंटे का औसत एक्यूआई 412 दर्ज किया गया था। एक्यूआई को छह श्रेणियों में वर्गीकृत किया गया है जिनमें 'अच्छा' (0-50), 'संतोषजनक' (51-100), 'मध्यम' (101-200), 'खराब' (201-300), 'बहुत खराब' (301) -400), और 'गंभीर' (401-500) शामिल है।