Breaking News

नितिन नवीन के बिहार विधानसभा से इस्तीफे की अधिसूचना जारी की गई     |   बिहार विधान परिषद सचिवालय ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस्तीफे की अधिसूचना जारी की     |   केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज शाम 5 बजे लोकसभा में नक्सलवाद पर बोल सकते हैं     |   WB: ‘BJP चुनाव में फायदा उठाने के लिए पिक एंड चूज गेम खेल रही’, बोली सीएम ममता     |   मौसम विभाग ने दिल्ली में आज भारी बारिश, आंधी और तूफान की संभावना जताई     |  

Delhi: गुलाबी बाग इलाके की झुग्गी में सिलेंडर ब्लास्ट, एक ही परिवार के पांच लोग घायल

Delhi: उत्तरी दिल्ली के गुलाबी बाग इलाके में सोमवार को एक झुग्गी में रसोई गैस सिलेंडर फटने से तीन बच्चों समेत पांच लोग घायल हो गए। घायलों की पहचान रुकसाना (25), कुनील (10), छोटे (8), आफिया (6) और मोहम्मद जागीर (38) के रूप में हुई है। परिवार हाल ही में बिहार से दिल्ली आया था।

मकान मालिक पवन ने कहा, "गैस सिलेंडर लीकेज था और उनके पास कमर्शियल गैस कनेक्शन था। वह (किरायेदार) सिलेंडर रिपेयर कराने ले गया था। आज सुबह मुझे पता चला कि कल रात वे सिलेंडर का रेगुलेटर बंद करना भूल गए थे और इस वजह से पूरे घर में गैस भर गई। घर में वेंटिलेशन नहीं था और दरवाज़ा बंद था। सुबह जब उन्होंने माचिस जलाई तो घर में आग लग गई। वे घायल हो गए। मैंने एम्बुलेंस बुलाई और उन्हें अस्पताल भेजा। वे तीन बच्चे और माता-पिता थे। वे बिहार के रहने वाले थे।"