Breaking News

नोएडा के सेक्टर 144 में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन बिल्डिंग की शटरिंग गिरने से 2 मजदूर की मौत     |   सूरजकुंड हादसा: झूले के मालिक समेत दो आरोपी गिरफ्तार     |   राजस्थान: नकली FMGE सर्टिफिकेट मामले में SOG ने 20 और संदिग्ध डॉक्टरों की लिस्ट तैयार की     |   कप्तान आयुष म्हात्रे और कोच समेत अंडर 19 वर्ल्ड कप जीतने वाले खिलाड़ी मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंचे     |   वीर सावरकर को भारत रत्न दिया जाता है तो इससे भारत रत्न का सम्मान बढ़ेगा: मोहन भागवत     |  

Delhi: आनंद विहार का AQI सबसे खराब स्तर पर, लगातार भारी ट्रैफिक से हालत और बिगड़ी

दिल्ली के आनंद विहार की एयर क्वालिटी कुछ दिनों से लगातार खराब हो रही है। इससे आम लोगों और यात्रियों को सांस लेने में परेशानी और दूसरी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। भीड़ भरे इलाके में स्मॉग की वजह से विजिबिलिटी कम हो गई है। यहां अंतरराज्यीय बस टर्मिनल और रेलवे स्टेशन की वजह से काफी ट्रैफिक रहता है। गाड़ियों की वजह से एयर पॉल्यूशन और बढ़ गया है। 

आनंद विहार बस अड्डे पर ऑटो ड्राइवरों को लगातार प्रदूषण झेलना पड़ता है। उनका कहना है कि वे सेहत पर प्रदूषण का असर महसूस कर सकते हैं। लोगों ने बताया कि दिवाली के बाद पटाखों की वजह से प्रदूषण का स्तर और बढ़ गया है। यहां का एयर क्वालिटी इंडेक्स पहले ही खतरनाक स्तर पर पहुंचा हुआ था।

70 साल के दिल के एक मरीज ने बताया कि खराब एयर क्वालिटी की वजह से उन्हें सांस लेने में तकलीफ बढ़ गई है। शुक्रवार को राजधानी दिल्ली में एयर क्वालिटी इंडेक्स 389 दर्ज किया गया, जबकि आनंद विहार का इंडेक्स 419 तक पहुंच गया था। इससे साथ ही ये इलाका सबसे वायु प्रदूषित जगहों में एक बन गया है।