Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

Delhi: घटने का नाम नहीं ले रहा वायु प्रदूषण, सोमवार को औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स 349

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार सुबह एयर क्वालिटी 'बहुत खराब' वर्ग में थी। शहर के कई हिस्सों में स्मॉग की मोटी परत छाई हुई थी। सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के मुताबिक दिल्ली में सुबह नौ बजे औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स यानी एक्यूआई 349 दर्ज किया गया। शहर में 39 मौसम केंद्र हैं। इनमें दो मौसम केंद्रों- बवाना में एयर क्वालिटी इंडेक्स 401 और जहांगीरपुरी में 412 था। ये एयर क्वालिटी की 'गंभीर' श्रेणी हैं।

लोग प्रदूषण पर काबू पाने के लिए फौरन कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। कुछ लोगों का कहना है कि ये जिम्मेदारी हर किसी की होनी चाहिए। एक्यूआई वर्गीकरण के मुताबिक 201 से 300 के बीच एयर क्वालिटी इंडेक्स 'खराब', 301 से 400 के बीच 'बहुत खराब' और 401 से 500 के बीच 'गंभीर' होता है।

दिल्ली में सोमवार सुबह नौ बजे तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ये सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा था।