Breaking News

दिल्ली एयरपोर्ट पर जबरन घुसने की कोशिश नाकाम, CISF जवानों ने एक संदिग्ध पकड़ा     |   पंजाब के लिए कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने प्रदेश चुनाव समिति के गठन को दी मंजूरी     |   अमेरिका-वेनेजुएला में सैन्य रिश्ते बहाल करने पर समझौता: अमेरिकी रक्षा मंत्री हेगसेथ     |   'सऊदी के जिजान और खमिस मुशैत शहरों पर किया हमला', हूतियों का दावा     |   भारत-न्यूजीलैंड का पहला टेस्ट मैच, टॉस जीतकर भारत ने पहले फील्डिंग चुनी     |  

बागपत मे फिर हुआ थूक जिहाद, थूक लगाकर रोटी सेंकने का वीडियो वायरल, आरोपी फरार

यूपी: बागपत जनपद में थूक जिहाद रूकने का नाम नहीं ले रहा है। थूक की रोटी बनाते हुए एक और वीडियो वायरल हुई है। जिसमें वीडियो के आधार पर पुलिस अब कार्रवाई में जुट गई है। दरअसल थूक जिहाद का प्रकरण जनपद बागपत में बहुत तेजी से फल-फूल रहा है। जिसमें 30 दिन में तीसरी थूक कांड की वीडियो वायरल हुई है। 

बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के छपरौली चुंगी के पास अल अबरार नाम के होटल से एक युवक थूक की रोटी बनाते हुए दिख रहा है। जिसकी किसी स्थानीय व्यक्ति ने वीडियो बनाकर वायरल की है। 30 दिन पूर्व बागपत शहर के गुलजार ढाबे से भी सद्दाम नाम के युवक की वीडियो वायरल हुई थी। वहीं 15 दिन पूर्व नरेश चिकन पॉइंट से शहजाद नाम के जिहादी सोच के युवक की थूक की रोटी बनाते हुए वीडियो वायरल हुई थी। जिसमें पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया था। लेकिन कुछ दिन बाद ही उनको जमानत मिल गई और वह खुले घूमने लगे। 

वहीं आज फिर दिल्ली यमुनोत्री हाइवे स्थित बड़ौत में मुस्लिम होटल से मुस्लिम युवक मुकीम की वीडियो वायरल हुई है। जिसमें वीडियो के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। और आरोपी की तलाश शुरू हो गई है। लेकिन जिस तरीके से जिहादी सोच के लोग लगातार जनपद बागपत में थूक जिहाद की वीडियो वायरल हो रही है वह शासन प्रशासन को चुनौती दे रहे हैं।