Breaking News

दिल्ली विधानसभा सुरक्षा चूक मामला: पुलिस ने बरामद की कार, ड्राइवर भी हिरासत में     |   ईरानी विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची और जापान के फॉरेन मिनिस्टर ने फोन पर बात की     |   ईरान के एयर डिफेंस सिस्टम ने ऑर्बिटर 4 और अमेरिकी MQ-9 ड्रोन को मार गिराया     |   सुप्रीम कोर्ट में पश्चिम बंगाल एसआईआर मामले की सुनवाई थोड़ी देर में शुरू होगी     |   बगदाद एयरपोर्ट के पास US डिप्लोमैटिक फैसिलिटी सेंटर पर ड्रोन हमला, धुआं उठता दिखा     |  

Delhi: शंभू बॉर्डर पर प्रदर्शनकारियों पर दागे आंसू गैस के गोले, मार्च को हरियाणा सीमा पर रोका गया

शंभू बॉर्डर से शुक्रवार को शुरू हुए किसानों के 'दिल्ली चलो' पैदल मार्च को हरियाणा सीमा रोक दिया गया है। पुलिस ने बॉर्डर पर भारी बैरिकेड्स लगाए है। किसानों ने बैरिकेडिंग को तोड़ने की कोशिश की। जवाब में पुलिस ने किसानों पर आंसू गैस के गोले दागे। 

किसान हरियाणा में प्रवेश न कर सकें इसके लिए शंभू बॉर्डर पर सुरक्षा के कड़े इंतेजाम किए गए थे। पुलिस कर्मियों ने किसानों को तितर-बितर करने के लिए एक घर की छत से आंसू गैस के गोले दागे।

किसान यूनियनों के झंडे पकड़े हुए कुछ किसानों ने सुरक्षा कर्मियों के लगाए गए कंटीले तारों को घग्गर नदी पर बने पुल से नीचे गिरा दिया।  कुछ किसानों को राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर लगाई गई लोहे की कीलों को उखाड़ने की कोशिश करते देखा गया।

हरियाणा पुलिस ने किसानों से आगे नहीं बढ़ने को कहा। प्रदेश में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू हैं।