Bihar: पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी नेता राबड़ी देवी ने गुरुवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से बिहार में महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों पर चुप्पी तोड़ने का आग्रह किया। बजट सत्र के दौरान बिहार विधानसभा के बाहर विपक्षी सदस्यों के विरोध-प्रदर्शन के वक्त उन्होंने ये बात कही।
पत्रकारों से राबड़ी देवी ने कहा, "मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराधों पर अपनी चुप्पी तोड़नी चाहिए। राज्य में रोजाना महिलाओं के साथ बलात्कार और हत्याएं हो रही हैं।" उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार राज्य में बिगड़ती कानून व्यवस्था की स्थिति को नजरअंदाज कर रही है।