Breaking News

अमूल के बाद मदर डेयरी ने भी दूध के दाम बढ़ाए, कल से दो रुपये प्रति लीटर महंगा     |   रूस के विदेश मंत्री सर्गेइ लावरोव नई दिल्ली पहुंचे, कल ब्रिक्स समिट में लेंगे हिस्सा     |   केरल CM के नाम का कल होगा ऐलान: जयराम रमेश     |   अमूल ने दूध के दाम दो रुपये प्रति लीटर बढ़ाए     |   बागियों पर AIADMK का बड़ा एक्शन, 29 नेताओं को पद से हटाया     |  

Gujarat: नशे के खिलाफ सख्त राज्य सरकार, 213 नए एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स यूनिट्स का गठन

Gujarat: गुजरात सरकार ने राज्य में मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई और तेज की है। अब 213 नए एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स यूनिट्स पूरे राज्य में संचालित किए जाएंगे। इस सिलसिले में गुरुवार को अहमदाबाद जोन कार्यालय का उदघाटन किया गया।

कार्यक्रम में मौजूद सीआईडी अपराध शाखा के एसपी लोकेश यादव ने कहा कि राज्य सरकार ने लोगों को जागरूक करने के लिए एक हजार 711 कार्यक्रम आयोजित किए हैं, जिनसे लगभग साढ़े 17 लाख लोगों तक संदेश पहुंचा है।

कार्यक्रम में नशे के खिलाफ हॉटलाइन और व्हाट्सएप नंबर भी जारी किए गए। गुजरात सरकार ने साफ तौर पर कहा है कि नशे की आपूर्ति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और आम लोगों में जागरूकता - दोनों ही उसकी प्राथमिकता हैं।