Breaking News

जम्मू में बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा का राहुल गांधी के खिलाफ प्रदर्शन     |   लोकसभा में नहीं हुआ पीएम मोदी का संबोधन, हंगामे के बीच कार्यवाही फिर स्थगित     |   पीएम मोदी आज शाम 5 बजे संसद को करेंगे संबोधित     |   काठमांडू-इस्तांबुल फ्लाइट की कोलकाता एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग     |   US टैरिफ घटने से भारतीय चावल को नया बाजार मिलेगा: शिवराज चौहान     |  

एक्शन में पंजाब पुलिस, सीमा पार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, आरोपी गिरफ्तार

पंजाब पुलिस ने सीमा पार मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए फिरोजपुर जिले से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। 
पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने बताया कि गिरफ्तार किए गए व्यक्ति का संबंध पाकिस्तान के मादक पदार्थ तस्करों से हैं। पुलिस ने बताया कि चांदीवाला गांव निवासी आरोपी के पास से 5.507 किलोग्राम हेरोइन बरामद की गई है। प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और पुलिस टीम जांच कर रही है।