बहराइच जिले के महसी विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के विधायक सुरेश्वर सिंह ने जिले में हाल में हुई सांप्रदायिक हिंसा के सिलसिले में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
पुलिस ने हाल ही में हुई सांप्रदायिक हिंसा की घटना के सिलसिले में भारतीय जनता युवा मोर्चा की नगर इकाई के एक पदाधिकारी समेत सात लोगों के खिलाफ दंगा और दूसरे आरोपों में एक और प्राथमिकी दर्ज की है।
महराजगंज हिंसा मामले में अब तक दर्ज ये 12वीं प्राथमिकी है। विधायक सिंह की तहरीर पर पुलिस ने बहराइच नगर के भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष अर्पित श्रीवास्तव, अनुज सिंह रैकवार, शुभम मिश्रा, कुशमेंद्र चौधरी, मनीष चंद्र शुक्ल, पुंडरीक पांडेय और सुधांशु सिंह राणा के अलावा अज्ञात लोगों के खिलाफ नगर कोतवाली में प्राथमिकी की गई है।
पुलिस ने हिंसा के सिलसिले में सैकड़ों संदिग्ध दंगाइयों के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जिनमें से अधिकांश अज्ञात हैं। कुल गिरफ्तारियां 104 तक पहुंच गई हैं।
बहराइच हिंसा मामले में BJP विधायक की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज की 12वीं FIR
You may also like
Jammu & Kashmir: कुलगाम में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, लश्कर कमांडर लतीफ भट मुठभेड़ में ढेर.
Ankita Murder Case: अंकिता भंडारी केस में बढ़ा विवाद, पिता ने विनोद आर्य के नार्को टेस्ट और कॉल डिटेल की जांच की उठाई मांग.
Jammu Kashmir: जम्मू-कश्मीर के बारामूला में मिले तीन हैंड ग्रेनेड, सुरक्षाबलों ने सुरक्षित तरीके से किया निष्क्रिय.
छठ पूजा से पहले यमुना में मरी हुई मछलियां फेंकने का आरोप, दिल्ली सरकार की छवि खराब करने की साजिश का दावा.