Breaking News

पटना में राजभवन मार्च के दौरान हिरासत में लिए गए तेजस्वी यादव     |   बागवान के पास मलबा गिरने के कारण बद्रीनाथ-केदारनाथ हाइवे-07 अवरुद्ध     |   चार रेलवे प्रोजेक्ट और एक हाईवे परियोजना को कैबिनेट की मंजूरी     |   दिल्ली: झारखंड बीजेपी के डेलिगेशन ने अमित शाह से की मुलाकात     |   दिल्ली: टिकरी कलां इलाके में CNG पंप पर ब्लास्ट, कई लोगों के घायल होने की खबर     |  

एक्शन मोड़ में हरियाणा पुलिस, कहा- सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों का पासपोर्ट होगा रद्द

हरियाणा पुलिस ने बुधवार को कहा कि उसने ड्रोन और सीसीटीवी फुटेज की मदद से सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाले किसानों की पहचान कर ली है। अब उन किसानों के पासपोर्टों को रद्द करने की कार्रवाई की जाएगी। पंजाब-हरियाणा के खनौरी और शंभू बॉर्डर पर किसानों और हरियाणा पुलिस के बीच कई झड़पें हो चुकी हैं।

डीएसपी जोगिंदर शर्मा ने कहा कि "पंजाब से हरियाणा की तरफ आने वाले किसान आंदोलन में जो भी उपद्रवी है जो भी इस आंदोलन में बैरिकेट्स तोड़ना और किसी तरीके का उपद्रव मचाना उन्हें पहचाना हमने सीसीटीवी कैमरों से और ड्रोन के कैमरों से, और जो हमने वीडियो बनाई है उससे भी हमलोगों ने आइडेंटिफाई करके उन लोगों के खिलाफ हमलोग हमारे मिनिस्ट्री ऑफ पास्पोर्ट ऑफिस और एंबेसी में हमलोग उनके वीजा और पासपोर्ट जो उनको रद्द करने के लिए जो आदेश है वो हम पारित करने वाले हैं।"