Breaking News

मुंबई: मुहर्रम पर जहरीला कैप्सूल मामले के आरोपी फैयाज को पुलिस कोर्ट लेकर पहुंची     |   दिल्ली में इलेक्ट्रिक व्हीकल (eV) पॉलिसी 2026 लॉन्च, 1 जुलाई से होगी लागू     |   SIA ने श्रीनगर की TADA कोर्ट में सरला भट्ट मर्डर केस में चार्जशीट दाखिल की     |   खामेनेई के अंतिम संस्कार में भारत की ओर से पबित्रा मार्गेरिटा और सैयद अता हसनैन जाएंगे     |   राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: अनिल मिश्रा-गोपाल राव समेत 70-80 लोगों को नोटिस     |  

Uttar Pradesh: 'कोल्ड स्टोरेज' ढहने के मामले में पुलिस हिरासत में आरोपी अंसार, पूछताछ जारी

Uttar Pradesh: प्रयागराज के फाफामऊ थाना क्षेत्र में ‘कोल्ड स्टोरेज’ के अचानक ढह जाने से चार श्रमिकों की मौत के मामले में पुलिस ने ‘कोल्ड स्टोरेज’ के मालिक और समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक अंसार अहमद को मंगलवार को हिरासत में लिया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

पुलिस उपायुक्त (गंगा नगर) कुलदीप गुनावत ने बताया कि इस मामले में सोमवार देर रात सात नामजद और चार-पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। उन्होंने कहा, ‘‘कोल्ड स्टोरेज के मालिक अंसार अहमद को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।’’

जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने इस प्रकरण की जांच एडीएम (वित्त एवं राजस्व) विनिता सिंह को सौंपी है। विनिता सिंह ने बताया कि इस घटना की प्रारंभिक जांच की रिपोर्ट दो दिन में सौंपी जानी है, जबकि विस्तृत जांच की रिपोर्ट सात दिनों में दी जाएगी।

पुलिस आयुक्त जोगेंद्र कुमार के मुताबिक फाफामऊ थाना क्षेत्र के चंदापुर गांव में एक ‘कोल्ड स्टोरेज’ का एक हिस्सा ढह सोमवार दोपहर को गया। उन्होंने बताया कि घटना में चार लोगों की मौत हो गई है, जबकि 14 श्रमिक घायल हैं जिनका इलाज एसआरएन अस्पताल में किया जा रहा है।’’

कुमार ने कहा, “हम इस बात की पूरी जांच करेंगे कि इस कोल्ड स्टोरेज के लाइसेंस का कब नवीनीकरण हुआ था और खंडहर जैसे भवन वाले इस कोल्ड स्टोरेज को कैसे लाइसेंस दिया गया। इस घटना के लिए जिम्मेदार दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।”

कोल्ड स्टोरेज ढहने और वहां बने टैंक से अमोनिया गैस का रिसाव होने से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई थी।