Breaking News

छत्तीसगढ़ के सूरजपूर में तेजी बारिश में बहा पुल, 10 करोड़ की लागत से हुआ था निर्माण     |   वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की पिस्टल से चली गोली, 2 घायल     |   तमिलनाडु के थूथुकुडी-पालयमकोट्टई रोड पर स्थित एक प्राइवेट टू-व्हीलर शोरूम में लगी आग     |   हाथरस: सिकंदराराऊ इलाके में GT रोड पर हादसा, नोएडा की ओर आ रही कार अनियंत्रित होकर पलटी     |   मंगलुरु: BJP नेता ने सोनिया गांधी के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत, वंदे मातरम् के आपमान का लगाया आरोप     |  

UP: अमेठी में ट्रक और स्कॉर्पियो की भीषण टक्कर, हादसे में एक की मौत, छह लोग गंभीर रूप से घायल

अमेठी जिले के गौरीगंज थाना क्षेत्र में रायबरेली-सुल्तानपुर रास्ते पर ट्रक और स्कॉर्पियो की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई और छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने शुक्रवार को ये जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, करौदी कला थाना क्षेत्र से गौरीगंज के बिशुनदासपुर में बारात आई थी। स्कॉर्पियो में सवार सात लोग गुरुवार की देर रात करौंदी कला के लिए लौट रहे थे। गौरीगंज के भारतीय स्टेट बैंक के पास स्कॉर्पियो ट्रक से टकरा गई। 

हादसे में 40 साल के पप्पू कश्यप की मौत हो गई और छह लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में इलाज के बाद ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया है। गौरीगंज के थाना प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) श्याम नारायण पांडेय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है।