उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में पुलिस ने कोडीन युक्त कफ सिरप तस्करी मामले में मुख्य आरोपी शुभम जायसवाल के पिता भोला प्रसाद जायसवाल की करीब 28 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की। संपत्ति कुर्क करने की ये कार्रवाई वाराणसी के आदमपुर थाना इलाके में हुई। पुलिस ने बताया कि भोला प्रसाद जायसवाल झारखंड के रांची में ‘शैली ट्रेडर्स’ नाम की एक फर्म चलाता था और बड़े पैमाने पर कफ सिरप की तस्करी में कथित तौर पर शामिल था। पुलिस के मुताबिक, भोला पर वाराणसी और आस-पास के इलाकों में सिरप को गैर-कानूनी तरीके से बेचने के लिए जाली व बनावटी ‘ई-वे बिल’ बनाने का आरोप है।
आरोपियों ने कफ सिरप की बिक्री से काफी मुनाफा कमाया और इन रुपयों से कई अचल संपत्ति खरीदीं। पुलिस ने मामले की जांच के दौरान इन संपत्तियों की पहचान की और कानूनी कार्रवाई की। पुलिस ने वाराणसी के भेलूपुर, लल्लापुरा, जगतगंज, शिवपुर और मडौली इलाकों में मौजूद संपत्ति कुर्क कीं। पुलिस ने बताया कि कुर्क की गई संपत्ति की कुल अनुमानित कीमत करीब 28 करोड़ रुपये है। आरोपी के खिलाफ वाराणसी के थाना शहर में स्वापक औषधि एवं मन: प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) के संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी शुभम जायसवाल अब भी फरार है।
कोडीन कफ सिरप मामले में बड़ा एक्शन, मास्टरमाइंड के पिता की 28 करोड़ की संपत्ति सीज
You may also like
केरल: इडुक्की के खजानप्पारा में स्कूल बस सेवा खत्म, बागान मजदूरों के बच्चों की पढ़ाई संकट में.
महाशिवरात्रि के लिए अयोध्या में भव्य तैयारियां, सरयू तट और राम की पैड़ी पर सफाई अभियान तेज.
ब्राजील राष्ट्रपति लूला 18 फरवरी को पांच दिवसीय भारत दौरे पर, PM मोदी से होगी मुलाकात.
UP: प्रयागराज के मनकामेश्वर महादेव मंदिर में महाशिवरात्रि की तैयारियां अंतिम चरण में.