Breaking News

किसानों के दिल्ली कूच के ऐलान के बाद हरियाणा पुलिस ने खनौरी बॉर्डर पर बढ़ाई सख्ती     |   फंदे से लटका मिला ममता बनर्जी के करीबी और बंगाल असेंबली के पूर्व डिप्टी स्पीकर का शव     |   कर्नाटक लोक भवन आज से 18 अगस्त तक आम लोगों के लिए खुला रहेगा     |   सबरीमाला मंदिर आज शाम चिंगम महीने की पूजा के लिए खुलेगा, कल से श्रद्धालुओं को दर्शन     |   राष्ट्रपति भवन का अमृत उद्यान आज से 14 सितंबर तक आम लोगों के लिए खुलेगा     |  

मेरठ में हिस्ट्रीशीटर ने भाभी-भतीजे पर किया जानलेवा हमला, जमीन के बंटवारे से है नाराज

मेरठ के दौराला थाना क्षेत्र के गांव दादरी में हिस्ट्रीशीटर जेठ ने जमीनी बंटवारे को लेकर अपनी भाभी और भतीजों पर जानलेवा हमला बोल दिया। शोर सुनकर मां को बचाने उसका बेटा पहुंचा तो आरोपी ने अपनी पत्नी के साथ उस पर भी हमला बोल दिया। आरोपी हिस्ट्रीशीटर के हमले में मां बेटे घायल हो गए। उन्होंने मामले की शिकायत थाना पुलिस से कि आप है कि थाना पुलिस ने आरोपी हिस्ट्रीशीटर पर कार्यवाही नहीं की इसी के चलते शुक्रवार को पीड़िता ने एसएसपी से आरोपी हिस्ट्रीशीटर जेठ पर कार्यवाही की गुहार लगाई है। 

आपको बता दे दादरी की रहने वाली सविता पत्नी अनुज ने शुक्रवार को एसएसपी ऑफिस पहुंचकर बताया कि उसका पति अनुज अपनी दूसरी पत्नी के साथ नोएडा में रहता है। उसका जेठ सुशील मोतला दौराला थाने का हिस्ट्रीशीटर है महिला का आरोप है कि जेठ सुशील मोतला से उसका जमीनी विवाद चल रहा है। इसी को लेकर आरोपी जेठ ने शुक्रवार को उस पर धारदार हथियारों से जानलेवा हमला बोल दिया। मां को बचाने के लिए उसका बेटा मनीष पहुंचा तो आरोपी ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर भतीजे पर भी हमला बोल दिया। आरोपी के हमले में मां बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए महिला ने मामले की जानकारी दौराला थाना पुलिस को दी आरोप है कि पुलिस ने आरोपी पर कार्यवाही नहीं कि पीड़िता ने शुक्रवार को एसएसपी से कार्यवाही की गुहार लगाई है।

वहीं एसएसपी ने उन्हें आरोपी पर कार्यवाही का आश्वासन दिया है।