Breaking News

हिजबुल्लाह चीफ नईम कासिम के सेक्रेटरी को मार गिराने का इजरायल ने किया दावा     |   'BJP सरकार कानून पर कायम करेगी भरोसा, ये मोदी की गारंटी', हल्दिया की रैली में बोले PM     |   दिल्ली में दौड़ी 'तबादला एक्सप्रेस', 20 से ज्यादा IAS का ट्रांसफर     |   असम में 9 बजे तक 17.87% और केरल में 16.23% वोटिंग, पुडुचेरी में 17.41% मतदान     |   'सीमाओं को सुरक्षित करेगा आपका एक वोट', असम के मतदाताओं से अमित शाह की अपील     |  

वन विभाग ने पकड़ा कई कुंतल सोखता, लकड़ी माफियाओं में मचा हड़कंप

जनपद उधम सिंह नगर के तराई पश्चिम वन प्रभाग के पतरामपुर रेंज में  वनक्षेत्राधिकारी पतरामपुर और विभाग की टीम ने हजीरो गांव और उसके पास फीका नदी किनारे माफियाओं द्वारा डंप किया गया कई कुंतल सोखता को पकड़ा है, जिसके बाद लकड़ी माफियाओं में हड़कंप मच गया है। लकड़ी को वन विभाग द्वारा दो ट्रेक्टर ट्राली की मदद से क्षेत्राधिकारी कार्यालय लाया गया। 

पूरा मामला पतरामपुर रेंज के वन विभाग की मकोनिया चौकी के अंतर्गत फीका नदी किनारे का है, जंहा नदी के दूसरी ओर उत्तरप्रदेश के वन विभाग की अमानगढ़ रेंज भी लगती है। लकड़ी माफिया यूपी के अमानगढ़ रेंज से लकड़ी इकट्ठा कर नदी किनारे छुपा देते है और बाद में मौका देखकर लकड़ी लेकर फरार हो जाते है।  लेकिन वनक्षेत्राधिकारी पतरामपुर द्वारा सूचना पर  फीका नदी किनारे छानबीन की गई जिसमें कई कुंतल सोखता बरामद कर उसे क्षेत्राधिकारी कार्यालय लाया गया। 

वंही वनक्षेत्राधिकारी पतरामपुर धर्मानंद सुनाल ने बताया कि प्रभागीय वनाधिकारी द्वारा सूचना दी गई थी की हजीरो क्षेत्र में कंही माल डंप किया गया है उनकी सूचना पर तुरंत मौके पर छानबीन की गई। छानबीन करने पर जो मिश्रित सोखता था वो डंप करा मिला। आगे जाकर फीका नदी क्षेत्र में जाकर देखा तो कुछ साइकिलों की मदद से माल आ रहा था जो विभाग को देखकर लकड़ी छोड़कर भाग गए। इसके बाद दोनों जगह का माल लाया गया और ये माल लगभग 30 कुंतल के आस पास है।  जिसे दो ट्राली की मदद से कार्यालय लाना पड़ा। 

क्षेत्राधिकारी ने बताया क्योंकि हमारी रेंज के नजदीक उत्तरप्रदेश की अमानगढ़ रेंज लगी हुई है तो वंहा से सोखता आता रहता है और हजीरो क्षेत्र हमारी बीट अमानगढ़ क्षेत्र से लगी हुई है वंहा से नदी क्षेत्र से ये माल निकलता रहता है और आगे भी जैसे ही सूचना मिलेगी विभाग द्वारा तुरंत कार्रवाई की जाएगी।