Breaking News

छत्तीसगढ़ के सूरजपूर में तेजी बारिश में बहा पुल, 10 करोड़ की लागत से हुआ था निर्माण     |   वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की पिस्टल से चली गोली, 2 घायल     |   तमिलनाडु के थूथुकुडी-पालयमकोट्टई रोड पर स्थित एक प्राइवेट टू-व्हीलर शोरूम में लगी आग     |   हाथरस: सिकंदराराऊ इलाके में GT रोड पर हादसा, नोएडा की ओर आ रही कार अनियंत्रित होकर पलटी     |   मंगलुरु: BJP नेता ने सोनिया गांधी के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत, वंदे मातरम् के आपमान का लगाया आरोप     |  

मेरठ: दीवान इंस्टीट्यूट के छात्रों में मारपीट और फायरिंग, एक छात्र घायल

मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के दीवान इंस्टीट्यूट में छात्रों के दो गुटों में जमकर मारपीट, बवाल और फायरिंग की गई। मेन दिल्ली हरिद्वार हाइवे पर इंस्टीट्यूट के गेट के बाहर छात्रों ने सरेआम फायरिंग कर दी। इससे हाईवे से गुजरने वाले लोग भी दहशत में आ गए। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि फायरिंग में एक छात्र भी घायल है।

वहीं इस पूरे मामले में एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने बताया कि परतापुर थाना पुलिस को दीवान इंस्टीट्यूट के सामने गोली चलने की सूचना मिली थी। सूचना पर पुलिस वहां पहुंची तो जांच में पता चला कि वहां एक छात्र को और लड़कों ने पीटा है। फायरिंग भी की है छात्र घायल है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है मामले की जांच की जा रही है।