Breaking News

कई देशों में Apple की सेवाएं ठप, आईक्लाउड और ऐप्पल पे प्रभावित     |   रूस में बड़ा विमान हादसा, सेना का An-12 प्लेन क्रैश, क्रू समेत 19 लोगों की मौत     |   इजरायल में नेतन्याहू को झटका, आइजनकोट गुट ने अपना स्पीकर चुना     |   Nvidia की तिमाही बिक्री ने रचा इतिहास, पहली बार 100 अरब डॉलर का आंकड़ा पार     |   पुणे के टिंबर मार्केट में आग का तांडव, 50 से अधिक दुकानें आईं चपेट में     |  

दिल्ली: गोविंदपुरी में पुलिस कॉन्स्टेबल किरण पाल की चाकू मारकर हत्या

दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके में पुलिस कॉन्स्टेबल की पेट्रोलिंग के दौरान चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। करीब 28 साल का कॉन्स्टेबल किरण पाल गोविंदपुरी थाने में तैनात था।

कॉन्स्टेबल का शव शनिवार सुबह गली से बरामद किया गया। उनके शरीर पर चाकू से हमले के निशान थे। एफआईआर दर्ज कर ली गई है और आरोपितों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाला जा रहा है।