Breaking News

पटना में राजभवन मार्च के दौरान हिरासत में लिए गए तेजस्वी यादव     |   बागवान के पास मलबा गिरने के कारण बद्रीनाथ-केदारनाथ हाइवे-07 अवरुद्ध     |   चार रेलवे प्रोजेक्ट और एक हाईवे परियोजना को कैबिनेट की मंजूरी     |   दिल्ली: झारखंड बीजेपी के डेलिगेशन ने अमित शाह से की मुलाकात     |   दिल्ली: टिकरी कलां इलाके में CNG पंप पर ब्लास्ट, कई लोगों के घायल होने की खबर     |  

मेरठ में अतिक्रमण पर गरजा बाबा का बुल्डोजर, कृषि भूमि पर अवैध कॉलोनी बनाने में माहिर है दारासिंह

UP: पश्चिम उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से बसपा की टिकट पर दारा सिंह प्रजापति के चुनाव लड़ने की चर्चा है। और ऐसे में मेरठ में दारा सिंह प्रजापति की अवैध कॉलोनी पर एमडीए का बुलडोजर चला है। बाबा का बुलडोजर मेरठ में एक्शन मोड में है। दारा सिंह प्रजापति की अवैध कॉलोनी पर प्राधिकरण ने आज ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की है। कृषि भूमि पर अवैध कॉलोनी डेवलप की जा रही थी। जिस पर एमडीए ने बुलडोजर चला दिया है। 

इसके पहले भी दारा सिंह प्रजापति की एक और अवैध कॉलोनी को ध्वस्त किया गया था। इस कॉलोनी में दारा सिंह के गुर्गो ने एमडीए की टीम के साथ गुंडई भी की थी। इसके बाद भारी विरोध के चलते एमडीए की टीम ने दारा सिंह की कॉलोनी को नेस्तोनाबूत कर दिया। एक बार फिर दारा सिंह प्रजापति ने नई कॉलोनी डेवलप करने की कोशिश की। लेकिन डेवलपमेंट से पहले ही कॉलोनी को ध्वस्त कर दिया गया है। दारा सिंह प्रजापति पर पहले भी दो मुकदमा दर्ज हैं। जिसके बाद अब फिर से उसे पर कानूनी की शिकंजा करने की तैयारी में है।

रिपोर्ट- प्रदीप शर्मा