Breaking News

पटना में राजभवन मार्च के दौरान हिरासत में लिए गए तेजस्वी यादव     |   बागवान के पास मलबा गिरने के कारण बद्रीनाथ-केदारनाथ हाइवे-07 अवरुद्ध     |   चार रेलवे प्रोजेक्ट और एक हाईवे परियोजना को कैबिनेट की मंजूरी     |   दिल्ली: झारखंड बीजेपी के डेलिगेशन ने अमित शाह से की मुलाकात     |   दिल्ली: टिकरी कलां इलाके में CNG पंप पर ब्लास्ट, कई लोगों के घायल होने की खबर     |  

UP: अमरोहा में बीजेपी कार्यकर्ता का शव मिला, पुलिस जांच में जुटी

Amroha: उत्तर प्रदेश के अमरोहा में गुरुवार को एक बीजेपी पार्टी कार्यकर्ता का शव मिला। पुलिस को संदेह है कि उसकी हत्या किसी निजी दुश्मनी के कारण की गई। पीड़ित का शव सोहरका गांव में एक खेत के पास मिला था। इस मामले में अबतक दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। तीसरे आरोपित का पता नहीं चल सका है।

परिवार ने जिन तीन लोगों पर आरोप लगाया है, उनके खिलाफ शिकायत दर्ज ली गई है। पुलिस ने कहा गिरफ्तार आरोपित से पूछताछ जारी है। पीड़ित सतपाल ग्राम पंचायत का सदस्य था।

वहीं अमरोहा के एएसपी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि "आज सुबह सूचना प्राप्त हुई सोहरका गांव के सतपाल जी के एक डेथ बॉडी यहां पर खेत के पास पड़ी मिली है। तो तत्काल पुलिस पहुंचकर शव के परीक्षण हेतु मोर्चरी भेजवाया है। और परिवार वालों से बात करके इनके परिचित तीन लोगों के नामजद किया गया है। इनके बीच पूर्व का विवाद सामने आया है। इसमें दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। हम उनसे पूछताछ कर रहे हैं।"