Breaking News

सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद ममता बनर्जी ने SIR के विरोध में अपना धरना समाप्त किया     |   इंडिगो एयरलाइन के सीईओ पीटर एल्बर्स ने दिया इस्तीफा     |   मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव लाने के लिए कांग्रेस और टीएमसी आए साथ     |   केंद्र सरकार के निर्देशों के बाद तेल रिफाइनरियों ने एलपीजी उत्पादन में 10 प्रतिशत की वृद्धि की     |   2026 तक 10.73 करोड़ बैरल प्रतिदिन हो जाएगी तेल की खपत. सऊदी अरामको CEO का दावा     |  

किसी सभा में उड़ा दूंगा... BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर को मिली जान से मारने की धमकी

लोनी से भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर को जान से मारने की धमकी मिलने का मामला सामने आया है। इस संबंध में विधायक ने लोनी कोतवाली में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। शिकायत के अनुसार 9 मार्च 2026 को विधायक के मोबाइल नंबर पर पाकिस्तान के नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई। कॉल करने वाले अज्ञात व्यक्ति ने उन्हें बम से उड़ाकर जान से मारने की धमकी दी। बताया गया कि सुबह करीब 11:05 बजे, 11:11 बजे और 12:36 बजे लगातार कॉल कर धमकियां दी गईं।

विधायक का आरोप है कि कॉल करने वाला व्यक्ति बार-बार यूट्यूबर सलीम वास्तविक के हमलावरों के एनकाउंटर का जिक्र कर रहा था और कह रहा था कि “सलीम वास्तविक पर हमला करने वालों को तुमने मरवाया है, अब तुम्हें भी नहीं छोड़ेंगे।” इसके अलावा आरोपी ने दिल्ली के तरुण हत्याकांड में आरोपियों के घर पर हुई बुलडोजर कार्रवाई का जिक्र करते हुए देश के प्रधानमंत्री और गृहमंत्री के खिलाफ भी आपत्तिजनक टिप्पणियां कीं और उन्हें भी बम से उड़ाने की धमकी दी।

विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने शिकायत में कहा है कि इस तरह की धमकियों से उनकी और उनके परिवार की सुरक्षा को खतरा है। उन्होंने मामले की गंभीरता को देखते हुए कॉल करने वाले व्यक्ति की पहचान कर उसके खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) समेत कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।