Breaking News

छत्तीसगढ़ के सूरजपूर में तेजी बारिश में बहा पुल, 10 करोड़ की लागत से हुआ था निर्माण     |   वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की पिस्टल से चली गोली, 2 घायल     |   तमिलनाडु के थूथुकुडी-पालयमकोट्टई रोड पर स्थित एक प्राइवेट टू-व्हीलर शोरूम में लगी आग     |   हाथरस: सिकंदराराऊ इलाके में GT रोड पर हादसा, नोएडा की ओर आ रही कार अनियंत्रित होकर पलटी     |   मंगलुरु: BJP नेता ने सोनिया गांधी के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत, वंदे मातरम् के आपमान का लगाया आरोप     |  

असम से भागकर उत्तराखंड पहुंचा सेना का जवान, पुलिस ने हिरासत में लिया

उधम सिंह नगर जिले के खटीमा कोतवाली क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आई है।खटीमा कोतवाली पुलिस ने सूचना के आधार पर नगर के चौराहे स्थित एक होटल में रह रहे आर्मी कैंप से भागे सेना के जवान को अपनी हिरासत में लिया है। पुलिस टीम ने आर्मी कैंप असम से भागे सेना के जवान के पास से इंसास रायफल व 60 जिंदा कारतूस बरामद किए है।

सेना का जवान सूरज चंद्र जोशी उम्र 25 वर्ष निवासी चंपावत बंगाल इंजीनियरिंग का बताया जा रहा है, जो की वर्तमान में असम में तैनात था। सेना का जवान आर्मी कैंप से अपनी ड्यूटी के दौरान इंसास रायफल व 60 जिंदा कारतूस लेकर खटीमा भाग कर होटल में रुका था। जिसे खटीमा पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर नगर स्थित होटल के कमरे से हिरासत में ले लिया है। वही जवान को रायफल के साथ हिरासत में लेने की सूचना असम स्थित आर्मी कैंप के अधिकारियों को दे दी गई है।

आर्मी जवान से प्राप्त दस्तावेजों के अनुसार सेना के जवान सूरज जोशी चम्पावत जनपद का निवासी है। फिलहाल सेना का जवान आर्मी कैंप से भागकर खटीमा क्यों पहुंचा इस विषय को लेकर सेना की टीम के साथ पकड़े गए जवान से गहन पूछताछ पुलिस टीम द्वारा की जा रही है। वही आर्मी कैंप से भागे सेना के जवान को पकड़ने की कार्रवाई के दौरान खटीमा सीओ विमल रावत, कोतवाल मनोहर दसोनी, एसएसआई विनोद जोशी सहित भारी पुलिस फोर्स मौजूद रहा।

वही उक्त पूरे मामले में उधम सिंह नगर जनपद के एडिशनल एसपी मनोज कत्याल ने बताया की आर्मी जवान के असम आर्मी कैंप से रायफल व कारतूस संग भाग कर खटीमा पहुंचने की सूचना मिलने के दो घंटे के भीतर सेना के जवान को खटीमा नगर स्थित होटल से रायफल व जिंदा कारतूस संग हिरासत में लिया गया है। उनकी जवान के खिलाफ आसाम थाने में भी विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। वही खटीमा कोतवाली पुलिस ने भी हथियार बरामदगी का मुकदमा दर्ज किया और पंजीकृत कर सेना के जवान को न्यायालय में पेश किया जाएगा। बाकी वह आर्मी कैंप से रायफल व जिंदा कारतूस लेकर क्यों भागा इसको लेकर उसे रिमांड में ले पूछताछ की जाएगी।