Breaking News

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने की अमित शाह से मुलाकात, पंजाब के मुद्दों पर हुई बड़ी चर्चा     |   U18 एशिया कप में ब्रॉन्ज मेडल जीतने पर PM मोदी ने महिला U18 हॉकी टीम को बधाई दी     |   गुजरात पुलिस में बड़ा फेरबदल, ज्ञानेंद्र सिंह मलिक बने DGP     |   'युवा ही देश की सबसे बड़ी ताकत', बोले खेल मंत्री मनसुख मांडविया     |   भारतीयों के खिलाफ नफरत फैलाने पर सिंगापुर सख्त, सोशल मीडिया से हटेंगी 14 पोस्ट     |  

इस बार विजय जुलूस नहीं निकालेगा आरसीबी, इस वजह को ध्यान में रखकर लिया फैसला

IPL 2026: पिछले साल की भगदड़ और 11 लोगों की मौत को ध्यान में रखते हुए रॉयल चैलेंज बेंगलुरु (आरसीबी) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में लगातार दूसरी खिताबी जीत के लिए विजय जुलूस नहीं निकालने का फैसला किया है।

रॉयल चैलेंजर्स ने रविवार को गुजरात टाइटंस को पांच विकेट से हराकर लगातार दूसरी बार आईपीएल का खिताब जीता। आरसीबी ने यह निर्णय कर्नाटक के नवनियुक्त मुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार के शपथ ग्रहण समारोह को ध्यान में रखते हुए भी लिया।

यह समारोह शाम 4:10 बजे लोक भवन में आयोजित किया जाएगा और राज्यपाल का आवास चिन्नास्वामी स्टेडियम के नजदीक ही स्थित है। इस राजनीतिक समारोह में राज्य भर से भारी भीड़ जुटने की उम्मीद है। पिछले साल चार जून को जल्दबाजी में निकाले गए विजय जुलूस के दौरान चिन्नास्वामी स्टेडियम के पास 11 प्रशंसकों की मौत हो गई थी।

आरसीबी के एक सूत्र ने पीटीआई वीडियो से कहा, ‘‘बेंगलुरू में किसी भी प्रकार का जश्न मनाने की संभावना बहुत कम है। कुछ दिशानिर्देश निर्धारित हैं और हमें उनका पालन करना होगा।’’ इस बीच बेंगलुरू शहर के पुलिस आयुक्त सीमंथ कुमार सिंह ने कहा, ‘‘हम किसी भी प्रकार के सार्वजनिक समारोह की अनुमति नहीं देंगे। यदि कोई जश्न मनाना चाहता है तो वह घर के अंदर मना सकता है।’’