Breaking News

राज्यसभा चुनाव: सपा उम्मीदवार रामगोपाल यादव, धनराज परिमल ने नामांकन किया     |   कर्नाटक: विजयपुरा में आया भूकंप, 3.5 रही तीव्रता     |   Asian Games: भारत को एक और गोल्ड, कंपाउंड मिक्स्ड टीम के निशानेबाजों ने साउथ कोरिया को हराया     |   एशियन गेम्स: महिला तीरंदाज टीम ने चीन को हराकर गोल्ड मेडल जीता     |   AI दिग्गजों से मिले ट्रंप, बैठक को बताया दोस्ताना और सफल     |  

मथुरा में यमुना नदी जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर, लोगों में दहशत

Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के मथुरा में बाढ़ के हालात बेहद भयावह बने हुए है। यहां यमुना नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। नदी में उफान के कारण निचले इलाकों और घाटों पर बसी बस्तियां पानी में डूब गई हैं। अधिकारियों के अनुसार पानी का स्तर शनिवार शाम तक और बढ़ सकता है। लेकिन उसके बाद इसमें ठहराव की संभावना है।

फिलहाल हालात को देखते हुए निचले इलाकों में रहने वाले लोगों में दहशत है। कुछ लोगों का आरोप है कि बाढ़ प्रभावितों तक सरकारी राहत अभी भी नहीं पहुंची है। मथुरा में यमुना नदी के अलावा सूबे की दूसरी प्रमुख नदियां जैसे गंगा, रामगंगा और घाघरा भी कई जिलों में खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं।