Breaking News

'दिल्ली की हवा में 30 सिगरेट पीने जैसा जोखिम झेल रहे लोग', प्रदूषण पर SC ने कहा     |   UP पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र     |   पटना में पुलिस-STF का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में 3 अपराधी ढेर     |   योगी सरकार का बड़ा फैसला, आपदा में मौत पर अब परिवार को मिलेंगे 8 लाख रुपये     |   हिमाचल प्रदेश में तड़के सुबह भूकंप के झटके, चंबा में दर्ज हुई 3.2 तीव्रता     |  

मेरठ: प्रथम चरण में वेस्ट यूपी की 8 सीटों पर मतदान कल, चप्पे-चप्पे पर पुलिस प्रशासन की पैनी नजर

उत्तर प्रदेश में पहले चरण के मतदान के लिए कल 8 लोकसभा सीटों पर कल मतदान किया जाएगा। बात मेरठ की करें तो मेरठ की हस्तिनापुर विधानसभा बिजनौर लोकसभा में लगती है, जबकि सरधना विधानसभा मुजफ्फरनगर लोकसभा के अंतर्गत अंतर्गत है जिसमें कल मतदान किया जाएगा। कल होने वाले मतदान के लिए पोलिंग पार्टियों को आज रवाना किया जा रहा है। जिसकी निगरानी खुद मेरठ जिलाधिकारी दीपक मीणा कर रहे हैं। 

इस दौरान जिलाधिकारी मेरठ में साफ तौर पर कहा कि संवेदनशील बूथों पर पैरामिलिट्री फोर्सेस लगाई गईं हैं। साथ ही साथ आधे से ज्यादा पोलिंग स्टेशन पर वेब कास्टिंग कराई जा रही है और बाकी बचे बूथों पर वीडियोग्राफी कराई जाएगी। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारी मात्रा में पुलिस बल के साथ-साथ सेक्टर मजिस्ट्रेट और ज़ोनल मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। जिससे की सकुशल चुनाव संपन्न कराया जा सके । वहीं जिलाधिकारी मेरठ ने कहा कि सोशल मीडिया मॉनिटरिंग सेल बनाया गया है जो की सोशल मीडिया पर निगाह बनाए हुए है। 

साथ ही जिलाधिकारी ने कहा कि जो कोई भी सोशल मीडिया के माध्यम से अफवाह फैलाने का काम करेगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान कल होने वाले चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया। जोकि मतदान सामग्री लेकर अपने निर्धारित पोलिंग स्टेशन पर रवाना हो गई । साथ ही जिलाधिकारी मेरठ ने कहा कि पोलिंग स्टेशन पर ड्रोन के माध्यम से भी निगरानी की जाएगी।

रिपोर्ट- प्रदीप शर्मा