Breaking News

'दिल्ली की हवा में 30 सिगरेट पीने जैसा जोखिम झेल रहे लोग', प्रदूषण पर SC ने कहा     |   UP पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र     |   पटना में पुलिस-STF का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में 3 अपराधी ढेर     |   योगी सरकार का बड़ा फैसला, आपदा में मौत पर अब परिवार को मिलेंगे 8 लाख रुपये     |   हिमाचल प्रदेश में तड़के सुबह भूकंप के झटके, चंबा में दर्ज हुई 3.2 तीव्रता     |  

2027 में हार के डर से घबराई हुई है सपा, अखिलेश यादव एसी में बैठकर करते हैं राजनीति: दानिश आजाद अंसारी

उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि चुनाव में हार मिलने के बाद सपा और कांग्रेस ईवीएम, प्रशासन और चुनाव आयोग को दोषी ठहराने लगते हैं। संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाना अखिलेश यादव की फितरत बन गई है।

दानिश आजाद अंसारी ने कहा कि चुनाव जीतने के लिए जनता के बीच जाना और उनकी समस्याओं को समझना जरूरी है, लेकिन अखिलेश यादव को इससे कोई मतलब नहीं है। वह एसी में बैठकर एआई वाली राजनीति करते हैं। जनता उनकी मंशा समझ चुकी है और 2027 के विधानसभा चुनाव में सपा को उत्तर प्रदेश से उखाड़ फेंकेगी।

अखिलेश के नेतृत्व में सपा लगातार हार रही: दानिश

मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने कहा कि 2027 के चुनाव में अपनी हार सामने देखकर सपा घबराई हुई है। इसी वजह से अखिलेश यादव अनर्गल बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि अखिलेश के नेतृत्व में सपा लगातार चुनावी हार का रिकॉर्ड बना रही है।

दानिश अंसारी के मुताबिक, 2014, 2017, 2019, 2022 और 2024 के चुनावों में जनता सपा को सबक सिखा चुकी है। उन्होंने कहा कि नफरत फैलाने और संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाने से चुनाव नहीं जीते जाते। वर्ष 2027 में भी जनता सपा को नकार देगी।