Breaking News

पंजाब में पराली जलाने के 3144 मामले, 1077 किसानों पर लगा पर्यावरण मुआवजा     |   GRAP-3 के बावजूद जहरीली दिल्ली-NCR की हवा, AQI 400 के पार     |   व्हाइट हाउस में ट्रंप ने मनाई दिवाली, राष्ट्रपति को भेंट की गई हनुमान चालीसा     |   आज से दो दिन अयोध्या दौरे पर CM योगी, कई कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा     |   SIR के खिलाफ आज कोच्चि में CJP का प्रदर्शन, विरोध मार्च का ऐलान     |  

तमंचे पे डिस्को करते महिला का वीडियो हुआ वायरल, जांच में जुटी पुलिस

विवाह समारोह में हाथ में तमंचा लेकर महिला का डांस करते हुए एक वीडियो मंगलवार को इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुआ। उक्त वीडियो देवबंद क्षेत्र का बताया जा रहा है। पुलिस जांच में जुटी है।

बताया जा रहा है कि यह वीडियो सहारनपुर नगर के एक मोहल्ले का है और विवाह समारोह के दौरान बनाया गया है। यह भी बताया जा रहा है कि विवाह समारोह के दौरान दो पक्षों में कहासुनी हुई और इसके बाद यह वीडियो एक पक्ष के लोगों ने इंटरनेट मीडिया पर अपलोड कर दिया। इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहे इस वीडियो की पुलिस जांच कर रही है। कोतवाली प्रभारी सूबे सिंह का कहना है कि मामला अभी संज्ञान में आया है। मामले में जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।