उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ में एक जनसभा में पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि इंडी अलायंस का सरकार चलाने का फॉर्मूला है हर साल एक नया पीएम. ये चाहते हैं कि भानुमति का कुनबा जोड़ने वालों को लूट का बराबर मौका मिले.
ये आपको मंजूर है क्या? प्रतापगढ़ के नाम में ही प्रताप है. ये वीरों और बलिदानियों की भूमि है और आज हमारे भारत का प्रताप पूरी दुनिया देख रही है, आज पूरी दुनिया में भारत का डंका बज रहा है.