Breaking News

'दिल्ली की हवा में 30 सिगरेट पीने जैसा जोखिम झेल रहे लोग', प्रदूषण पर SC ने कहा     |   UP पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र     |   पटना में पुलिस-STF का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में 3 अपराधी ढेर     |   योगी सरकार का बड़ा फैसला, आपदा में मौत पर अब परिवार को मिलेंगे 8 लाख रुपये     |   हिमाचल प्रदेश में तड़के सुबह भूकंप के झटके, चंबा में दर्ज हुई 3.2 तीव्रता     |  

बदायूं दोहरे हत्याकांड में पीड़ित परिवार से मिले समाजवादी पार्टी के नेता

Budaun double murder: समाजवादी पार्टी के नेता आदित्य यादव ने कहा कि, "छोटे छोटे बच्चे, जिस निर्ममता से यहां पर हत्या हुई। सिर्फ बदायूं नहीं बल्कि पूरे प्रदेश और देश के अंदर इस घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। छोटे छोटे बच्चे जिस निर्ममता से यहां पर हत्या हुई, उन बच्चों को जिनको भला बुरा नहीं पता अभी दुनिया में आए, 10 साल से छोटे उम्र के बच्चे, जिस प्रकार ये निर्ममता से हत्या हुई उसी को देखते हुए माननीय शिवपाल सिंह जी ने हमसे और पार्टी ने हम लोगों से कहा था कि हम लोग एक कमिटी बनाकर हम सभी लोग यहां पर आकर अपनी सांत्वना दें। तो पार्टी की तरफ से हम लोगों ने सांत्वना दी और यही प्रयास है कि न्याय बच्चों को मिले, परिवार को न्याय मिले।"

"न्याय मैं तब मानूंगा जब पूरी तरह से परिवार संतुष्ट होगा और साथ में परिवार नहीं बल्कि समाज के अंदर ऐसी घटना होनी कम जाएंगी, उस दिन न्याय असली इस समाज को इस देश को मिलेगा।"
उत्तर प्रदेश के बदायूं में दोहरे हत्याकांड के पीड़ित परिवार से मिलने के लिए गुरुवार को समाजवादी पार्टी का डेलिगेशन उनके घर पहुंचा। 

इस डेलिगेशन में एसपी नेता आदित्य यादव पहुंचे उन्होेंने पीड़ित परिवार से मुलाकात की।

उन्होंने कहा कि इस घटना से न सिर्फ बदायूं बल्कि पूरे प्रदेश और देश को झकझोर दिया है।