Breaking News

'दिल्ली की हवा में 30 सिगरेट पीने जैसा जोखिम झेल रहे लोग', प्रदूषण पर SC ने कहा     |   UP पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र     |   पटना में पुलिस-STF का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में 3 अपराधी ढेर     |   योगी सरकार का बड़ा फैसला, आपदा में मौत पर अब परिवार को मिलेंगे 8 लाख रुपये     |   हिमाचल प्रदेश में तड़के सुबह भूकंप के झटके, चंबा में दर्ज हुई 3.2 तीव्रता     |  

UP: वाराणसी में पीएम मोदी ने किया रोड शो, काशी विश्वनाथ मंदिर में किए दर्शन

Varanasi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में अपने संसदीय क्षेत्र पहुंचने के बाद रोड शो किया और काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की। बीजेपी कार्यकर्ताओं और लोगों ने एयरपोर्ट के बाहर सड़कों पर लाइन में खड़े होकर जोश के साथ पीएम का अभिवादन किया और उन पर पर फूल बरसाए। इससे पहले दिन में, पीएम मोदी ने पूर्वोत्तर के राज्यों का दौरा किया और कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया।

वाराणसी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी प्रधानमंत्री का स्वागत करने के लिए बाबतपुर के लाल बहादुर शास्त्री एयरपोर्ट पर मौजूद थे। प्रधानमंत्री मोदी पूजा-अर्चना के लिए काशी विश्वनाथ मंदिर गए। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनके साथ थे। श्रीकांत मिश्रा की अगुवाई में पुजारियों ने मंत्रोच्चार के बीच पूजा की।

मंदिर से लौटने पर मोदी ने त्रिशूल दिखाकर लोगों का अभिवादन किया। श्रद्धालुओं ने भी 'हर हर महादेव' और 'मोदी-मोदी' के नारों के साथ जवाब दिया। पीएम मोदी का रोड शो बीएलडब्ल्यू गेस्ट हाउस पहुंचने से पहले गिलट बाजार में अतुलानंद स्कूल, कबीर चौरा समेत कई जगहों से होकर गुजरा।

प्रधानमंत्री मोदी रविवार को सुबह करीब 10 बजे बरेका हेलीपैड से आजमगढ़ के लिए रवाना होंगे और दोपहर करीब दो बजे वाराणसी वापस लौटेंगे। इसके बाद वे बाबतपुर एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।