Breaking News

देवास TI दिलीप पुरी को कुचलने वाले ट्रक ड्राइवर का हुआ शॉर्ट एनकाउंटर, पैर में लगी गोली     |   राहुल गांधी आज संगरूर से पंजाब में चुनावी कैंपेन का करेंगे आगाज     |   गुरुग्राम में 5 से 20 नवंबर तक निर्माण कार्यों पर रोक, बढ़ते प्रदूषण के बीच प्रशासन का आदेश     |   नितिन नवीन आज गोरखपुर में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' मार्च की अगुवाई करेंगे     |   रेलवे ट्रैक पर ब्लास्ट, श्रीगंगानगर में ट्रेन को उड़ाने की साजिश नाकाम     |  

भाजपा के पहले सक्रिय सदस्य बने पीएम मोदी, सीएम योगी ने दी बधाई

लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान में प्रथम सक्रिय सदस्य बने। इस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट 'एक्स' पर पोस्ट कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी। 

देवतुल्य कार्यकर्ता ही हमारी शक्ति व सामर्थ्य
सीएम योगी आदित्यनाथ ने लिखा कि विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भाजपा एक राष्ट्रनिष्ठ, लोकनिष्ठ, कर्तव्यनिष्ठ और कार्यकर्ता आधारित दल है। देवतुल्य कार्यकर्ता ही हमारी शक्ति और सामर्थ्य हैं। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पार्टी का प्रथम सक्रिय सदस्य बनकर इस भावना को और अधिक मजबूती प्रदान की है।

सीएम ने उत्तर प्रदेश के नागरिकों का किया आह्वान
सीएम योगी आदित्यनाथ ने लिखा कि मैं उत्तर प्रदेश के सभी सम्मानित नागरिकों का आह्वान करता हूं कि प्रधानमंत्री जी के द्वारा आरंभ किए गए इस विशेष अभियान से जुड़ें और 'विकसित उत्तर प्रदेश-विकसित भारत' की निर्माण यात्रा में सहभागी बनें।