संस्था की अध्यक्ष विमला बाथम ने बताया कि महिला उद्यमी संस्था महिला उद्यमी एवं स्वरोजगार में लगी महिलाओं की एक प्रतिनिधि संस्था है जो महिलाओं को स्वावलम्बी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन करती है

दिनांक 3 नवंबर 2026 को अपना घर आश्रम सेक्टर 34 नोएडा में महिला उद्यमी संस्था ने दीपावली उत्सव का आयोजन किया, यह संस्था 33 साल से महिला स्वावलंबन के लिए कार्य कर रही है, कार्यक्रम का शुभारंभ दीप जलाकर किया गया और सांस्कृतिक कार्यक्रमों द्वारा वातावरण में मधुरता छाई रही।

इस अवसर पर आश्रम की (प्रभु जी) मंदबुद्धि, विकलांग एवं पीड़ित महिलाओं के सानिध्य में इस कार्यक्रम की शुरुआत हुई सभी प्रभुजी ने इसका भरपूर आनंद लिया एवं नृत्य भी प्रस्तुत किया ।

इस अवसर पर डॉक्टर उमा शर्मा चेयरपर्सन कैलाश अस्पताल, पूर्व IAS मोनिका गर्ग जी, एडिशनल डीसीपी मनीष जी एवं संस्था की सदस्य वंदना शर्मा, पूनम कोहली, सुमन ढाका, मंजू सूद, नीलिमा दुबे, कविता त्यागी, दीपिका नारायण, तुलिका कुमार, राजेश्वरी त्यागराज, मालती प्रसाद, खुशबू सिंह, तुलिका शर्मा, प्रीति प्रिया, मीनाक्षी त्यागी,अनीता शर्मा आदि अनेको महिलाए इस कार्यक्रम में शामिल हुई। इस अवसर पर विमला बाथम, डॉ उमा शर्मा मोनिका गर्ग, एडिशनल डीसीपी मनीषा सिंह जी ने अपने उद्गार व्यक्त किए एवं महिलाओं को सशक्त बनाने पर जोर दिया।