Breaking News

राज्यसभा चुनाव: सपा उम्मीदवार रामगोपाल यादव, धनराज परिमल ने नामांकन किया     |   कर्नाटक: विजयपुरा में आया भूकंप, 3.5 रही तीव्रता     |   Asian Games: भारत को एक और गोल्ड, कंपाउंड मिक्स्ड टीम के निशानेबाजों ने साउथ कोरिया को हराया     |   एशियन गेम्स: महिला तीरंदाज टीम ने चीन को हराकर गोल्ड मेडल जीता     |   AI दिग्गजों से मिले ट्रंप, बैठक को बताया दोस्ताना और सफल     |  

Prayagraj: बाढ़ के बाद गंदगी बनी लोगों के लिए नई चुनौती, मंडरा रहा गंभीर बीमारी का खतरा

Prayagraj: उत्तर प्रदेश में प्रयागराज के संगम नगर इलाके के लोग हाल ही में आई बाढ़ के असर से अब तक जूझ रहे हैं। गंगा और यमुना नदियों का जलस्तर भले ही कम हो गया हो, लेकिन लोगों की सेहत पर गंभीर खतरा अब तक मंडरा रहा है। बाढ़ की वजह से अपने घरों को छोड़ने पर मजबूर हुए हजारों लोग अब वापस लौटने लगे हैं। लेकिन उन्हें तबाही और हर तरफ फैली बदबू का सामना करना पड़ रहा है।

बाढ़ का पानी उतरने के बाद इलाके की सड़कें और घर अब भी गंदगी और कीचड़ की मोटी परतों से ढके हुए हैं। हर तरफ फैली गंदगी के बीच रह रहे लोगों को अब संक्रमण फैलने का डर सता रहा है। ऐसे में वे नगर निगम से तुरंत जरूरी कदम उठाने की अपील कर रहे हैं।

संगम नगर इलाके के लोग अधिकारियों से बड़े पैमाने पर सफाई अभियान शुरू करने और पानी से होने वाली बीमारियों से सुरक्षित रखने के लिए युद्ध स्तर पर कीटनाशकों का छिड़काव करने की गुजारिश कर रहे हैं।